देहरादून।
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतेष्टि 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न होगी, इस अवसर पर बुधवार को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के आकस्मिक निधन के कारण, प्रदेश में 19 मई से 21 मई तक तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के आकस्मिक निधन के कारण प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक।
कृपया उपरोक्त विषयक अवगत कराना है कि मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी, भूतपूर्व मुख्यमत्री, उत्तराखण्ड सरकार का आज 19.05.2026 को आकस्मिक निधन हो जाने के कारण मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि भूतपूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 19052026 से तीन दिन तक समस्त जनपदों के सरकारी कार्यालयों मे गयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेगे।
2- 19.05.2026 से 21.05.2026 तक (तीन दिन) का राजकीय शोक रहेगा एवं कोई भी शासकीय मनोरंजन (Official Entertainment) के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।
3-भूतपूर्व मुख्यमंत्री की अन्त्येष्टि 20.05.2026 को पुलिस सम्मान के साथ सम्पन्न करायी जायेगी तथा अन्त्येष्टि के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बन्द रहेंगे।

