News India24 uk

No.1 News Portal of India

जिला सहकारी बैंकों के संचालन को मिलेगी नई गति, 10 जनपदों में विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी

 

जिला सहकारी बैंकों के संचालन को मिलेगी नई गति, 10 जनपदों में विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी

देहरादून, 10 जून

उत्तराखंड शासन ने जिला सहकारी बैंकों के प्रभावी एवं सुचारू संचालन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों से बैंक प्रशासक का दायित्व वापस लेकर सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में शासन द्वारा मंगलवार देर रात्रि आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शासन के अनुसार मुख्य विकास अधिकारियों के पास विभिन्न विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यापक जिम्मेदारियां होने के कारण जिला सहकारी बैंकों के संचालन को अधिक समय और विशेषज्ञता प्रदान करने हेतु विभागीय अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे बैंकिंग कार्यों में गति आएगी तथा निर्णय प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

जारी आदेश के अनुसार देहरादून जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक  ईरा उप्रेती को प्रशासक नियुक्त किया गया है। हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक  आनंद शुक्ल को यह दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार कोटद्वार जिला सहकारी बैंक में गढ़वाल मंडल के उप निबंधक  सुरेंद्र पाल, चमोली जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक मोनिका चुनेरा, तथा ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

वहीं उत्तरकाशी एवं टिहरी जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक रमिंद्री मंद्रवाल को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक कुमाऊँ मंडल राजेश चौहान, नैनीताल जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल तथा पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक मुख्यालय मनोज कुमार पुनेठा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

शासन का मानना है कि अनुभवी विभागीय अधिकारियों की तैनाती से जिला सहकारी बैंकों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा सहकारी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकेगा।

error: Content is protected !!