अवैध पेड़ कटान और भूमि बिक्री मामले में कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रतिष्ठा सेवा समिति ट्रस्ट पंजीकृत द्वारा आज 10 जून 2026 को विनोद कुमार उप जिलाधिकारी विकासनगर को क्षेत्र में चल रहे फलदार पेड़ों के अवैध कटान एवं गोल्डन फॉरेस्ट की संबंधित कंपनी की भूमि को बार बार बेचे जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
शंकरपुर हकुमतपुर के खसरा नंबर 2270 मि. पर पूर्व में वर्ष 2024 में ट्रस्ट द्वारा कुल 162 फलदार पेड़ों की गिनती करवाई थी एवं 30 फलदार पेड़ों के अवैध कटान पर उद्यान विभाग के माध्यम से पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद वर्ष 2025 में पुनः उक्त भूमि पर 20 पेड़ों के अवैध कटान पर उद्यान विभाग ने चालान काटा था।
वर्तमान में उक्त प्रकरण पर पुनः लगातार अवैध कटान की सूचना प्राप्त होने पर तहसील प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की ।

इसी प्रकार ग्राम धर्मावाला में एक भूमि वर्ष 1996 में मकसूद ने उजाला फ़िनलीफ प्रा लि को बेची थी इसी जमीन को पुनः वर्ष 2014 में 3 अन्य व्यक्तियों को बेच डाला और उन 3 व्यक्तियों ने वर्ष 2016 में समीर खान पुत्र सिकंदर खान को बेच डाला।

ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश चंद्र डालाकोटी, सुमित कुमार पूर्व एन सी सी कैडेट, रिटायर्ड सूबेदार सतपाल, डॉक्टर दीपक, तरुण, जोशी, जवाहर शैली इत्यादि साथीगण मौके पर मौजूद रहे ।


