News India24 uk

No.1 News Portal of India

राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी ने कसा तंज, कहा- चुनाव के समय लगा रहता है आना-जाना

कोटा के बाद उत्तराखंड में छात्रों के गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में संवाद के माध्यम से युवाओं को साधेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने तंज कसा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक कांग्रेस की सरकार के समय होता था, हमारी सरकार में नहीं होता।

राहुल गांधी के आगामी प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस जहां तैयारियों में जुटी है तो भाजपा तंज कस रही है। राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय आना जाना तो लगा रहता है।

सीएम धामी ने कहा कि पेपर लीक तो कांग्रेस सरकार के समय भी होता था लेकिन ये हमारी सरकार में तो हुआ नहीं है। ये सवाल तो कांग्रेस को खुद से और अपने पार्टी के लोगों से पूछना चाहिए। चुनाव के समय आना जाना तो लगा रहेगा लेकिन अगर चुनाव से पहले आए होते तो गंभीरता की बात होती।

error: Content is protected !!