सहसपुर:गौकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयों के पास से प्रतिबंधित मांस व उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस को सूचना मिली ग्राम शंकरपुर थाना सहसपुर में दो व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित मांस को काटकर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर छापेमारी की गई तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को 15 किलो प्रतिबंधित मांस तथा कुल्हाड़ी व चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों के द्वारा अपना नाम आबिद खान पुत्र सदीक निवासी जामा मस्जिद भारी जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हाल शंकरपुर ला कॉलेज के पास थाना सहसपुर उम्र 30 वर्ष और तोहिद खान उर्फ रोहित पुत्र सदीक निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष बताया गया।
पुलिस ने प्रतिबंधित 15 किलो मांस तथा प्राप्त हथियारों को कब्जे में लेकर अभियुक्त गणों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम तथा शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया और दोनों अभियुक्तों को समय से अग्रिम कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ओमवीर सिंह,कॉन्स्टेबल रिंकेश शामिल रहे।