नैनीताल:सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम के प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भीमताल, भवाली एवं नैनीताल मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश खरोश के साथ स्वागत किया। राज्य अतिथि गृह में उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा केंद्र व राज्य सरकारकी योजनाओं को जन जन के बीच मे जाये।उन्होंने कांग्रेस व आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा ये लोग कोरोना काल के वक़्त अपने घरों में दुपके हुए थे ।
जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल मे जिस तरह लोगो की सेवा की है वो अतुलनीय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने देश को लूटने का काम किया है। वही मोदी जी ने कोरोना काल मे देश के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा ने कार्यकर्ताओं को विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जन जन तक पहुचाने के लिए कहा ताकि गरीब तबके के लोगो को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा हम अधिक से अधिक 60 से ऊपर सीट लाकर विजयी होंगेकेन्द्र। दुष्यंत गौतम ने कहा कांग्रेस के हरीश रावत को हमारे भाजपा के साथियों ने दोनों जगह से हराया।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, विधायक संजीव आर्य, भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, अरविंद पडियार, डॉ हरीश बिष्ट, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, गोपाल रावत, भूपेंद्र समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
रिपोर्टि-ललित जोशी/छायाकार धर्मा चन्देल।