News India24 uk

No.1 News Portal of India

बिग ब्रेकिंग:-देहरादून युवती मर्डर केस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने हत्या की वजह…

दूल्हा बाजार में दिनदहाड़े युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बिग ब्रेकिंग:-देहरादून युवती मर्डर केस, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, जाने हत्या की वजह…

देहरादून।

दूल्हा बाजार क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान गुंजन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुंजन दूल्हा बाजार की एक दुकान में काम करती थी और रोज़ की तरह 2 फरवरी की सुबह काम पर जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, गुंजन ने अपने जीजा के घर के पास गली में स्कूटी खड़ी की और पैदल दुकान की ओर बढ़ी। इसी दौरान अचानक आकाश पुत्र कोमल राम ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी और मृतका एक-दूसरे को पिछले तीन वर्षों से जानते थे। आरोपी भी दूल्हा बाजार में एक दुकान पर काम करता था और कभी-कभी गुंजन के घर जाया करता था। इस बात की जानकारी गुंजन के परिजनों को होने पर उन्होंने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ।

कुछ समय पहले दोनों पक्षों के बीच चौकी खुड़बुड़ा में आपसी सहमति से एक समझौता भी हुआ था, जिसमें दोनों के बीच किसी भी प्रकार का संबंध न रखने का निर्णय लिया गया था।

पुलिस ने बताया कि हत्या से दो दिन पहले गुंजन ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पुलिस चौकी में एक प्रार्थना पत्र भी दिया था। तभी से आरोपी मोबाइल बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था और अपनी दुकान पर भी नहीं जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, घरेलू विवाद, बातचीत बंद होने और पुलिस में शिकायत किए जाने से आरोपी आकाश आवेश में था। इसी गुस्से में उसने दिनदहाड़े बाजार में इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!