News India24 uk

No.1 News Portal of India

उत्तराखंड देहरादून पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

देहरादून19 जून। रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह वायु सेना के विशेष विमान से जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शाम देहरादून में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में में थोड़ी देर में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था की गई। यातायात प्लान भी जारी किया गया है।

error: Content is protected !!