विकासनगर बाजार चौकी में तिरंगे का अपमान हो रहा है। 100 फीट की ऊंचाई पर फटा हुआ और मैला तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा इस स्थिति पिछले कई दिनों से है। लेकिन चौकी में तैनात किसी भी अधिकारी या कर्मचारी और बाजार के जिम्मेदार लोगों की नजर इस पर नहीं पड़ी। यह लापरवाही दर्शाता है कि जिम्मेदार लोग कितना सतर्क हैं।
विकासनगर में बाजार के बीचो-बीच पुलिस चौकी के प्रांगण में 100 फीट की ऊंचाई पर राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। बीते दिनों वर्षा के साथ आए तेज अंधड़ से तिरंगा मैला और फट गया तिरंगा इसी हाल में कई दिनों से लहरा रहा है। फिर भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जबकि विकासनगर बाजार से होते हुए दिन में अलग-अलग विभागों के कई अधिकारी व कर्मचारी गुजरते हैं लेकिन किसी की भी इस ओर नजर नहीं पड़ी या फिर यूं कहें नजर पडने के बावजूद भी नजर अंदाज कर दिया जा रहा है। जिस विभाग के पास इसकी जिम्मेदारी है, उसने भी इसे नहीं देखा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है यदि कहीं और तिरंगे का अपमान होता है तो पुलिस विभाग के द्वारा धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया जाता है लेकिन जब पुलिस विभाग के प्रांगण में ही तिरंगे का अपमान हो रहा हो तो कार्यवाही कौन और किस पर करेगा यह भी एक अपने आप में सवाल है। तिरंगे का अपमान करना दंडनीय अपराध है। हम सभी देशवासियों का फर्ज है कि हम अपने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें।
विकासनगर बाजार पुलिस चौकी में लहरा रहा फटा और मैला तिरंगा
