डोईवाला : डोईवाला प्रेस क्लब व डोईवाला जर्नलिस्ट यूनियन के साथ मिलकर बुल्लावाला के जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। जिससे कि लोग अधिक अधिक संख्या में पौधारोपण कर पौधों को संरक्षण प्रदान कर सकें। और पेड़ों के अभाव में फैलने वाली बिमारियों से बचा जा सके। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से पौधारोपण अभियान बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। वह अति आवश्यक है, ओर एक सहरानीय पहल है।
वहीं पूर्व ग्राम प्रधान परमिंद्र सिंह व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि इस समय लोग पर्यावरण के प्रति पूरी तरह सक्रिय हैं, ओर जगह जगह पौधे लगाकर उत्तराखंड की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं।
वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेंद्र वर्मा प्रीतम वर्मा, महेंद्र चौहान, जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष शाह नजर, मूलचंद शीर्षवाल ने कहा कि पत्रकारों ने जो आज बड़े स्तर पर पौधारोपण किया है, पर्यावरण बचाने की मुहिम है, ओर आगे भी इस अभियान को जारी रखा जायेगा।
कोंग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान परविंदर सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र तड़ियाल, मनोज कांबोज, विमल शर्मा, संजय शर्मा, पत्रकार रितिक अग्रवाल, जावेद हुसैन, ओमकार सिंह, आरती वर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य हाजी ताहिर अली मंजू नेगी विनोद रौथाण, मास्टर मु फिरोज, मु आरिफ, महफूज अली, बसारत अली, रंजीत सिंह, मोइन अली, शोएब, मोहसिन, कैफ, आदि मौजूद रहे।