News India24 uk

No.1 News Portal of India

उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत

उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत

पिथौरागढ़ सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारात की बस खाई में गिरने से 13 बारातियों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए।

बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और चढ़ाई पर अनियंत्रित हो गई। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायलों को धनगढी रेफर किया गया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

पिथौरागढ़ जिले की सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैतडी से बजांग जा रही बारात की बस पुरचूंणी नगरपालिका-7 के बड़गांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में 13 बारातियों की मौके पर व इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस संख्या सु.प.प्र. 02001 ख 1119 पुरचूंणी के भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही थी। जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू के अनुसार, रात्रि में नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, 5 की डडेलधुरा अस्पताल और 2 की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई।

हादसे के बाद 25 घायलों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 गंभीर घायलों को धनगढी रेफर किया गया। बस चालक वीरेंद्र बुढा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने और चढ़ाई पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण बताया गया है।

error: Content is protected !!