News India24 uk

No.1 News Portal of India

पूर्व भाजपा नेता अरविन्द तोमर व छात्र नेता सौरभ उनियाल की अगुवाई में UKD को मिला जनसमर्थन

पूर्व भाजपा नेता अरविन्द तोमर व छात्र नेता सौरभ उनियाल की अगुवाई में UKD को मिला जनसमर्थन

डाकपत्थर रोड, विकासनगर में UKD सदस्यता अभियान, पूर्व भाजपा युवा नेता अरविन्द तोमर सहित पूर्व छात्र नेता सौरभ उनियाल की अगुवाई मे सैकड़ों युवा और मातृ शक्ति जुडी ukd से

जनपद देहरादून के डाकपत्थर रोड, विकासनगर स्थित उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष कैम्प कार्यालय में सदस्यता अभियान

के अंतर्गत एक गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर छात्र राजनीति में सक्रिय युवा नेता सौरभ उनियाल तथा पूर्व बी.डी.सी. सदस्य एवं पूर्व भाजपा नेता अरविन्द तोमर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं एवं क्षेत्र की मातृशक्ति ने दल की नीतियों और जनपक्षीय संकल्पों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम की विशेष गरिमा इस बात से और बढ़ गई कि दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने नवप्रवेशी सदस्यों का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की सकारात्मक लहर चल रही है और उसका केंद्रबिंदु उत्तराखंड क्रांति दल बन चुका है।
उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी जनता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रही है।

वही सौरभ उनियाल ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और नई सोच ही राज्य के भविष्य को दिशा देती है, और UKD युवाओं को सम्मानजनक मंच प्रदान कर रहा है।

पूर्व भाजपा नेता अरविन्द तोमर ने कहा कि हाल की घटनाओं, विशेषकर अंकिता भंडारी प्रकरण ने उन्हें गहराई से आहत किया। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में यह प्रतिबद्धता स्पष्ट नहीं दिखती। जनहित की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने UKD की सदस्यता ग्रहण की।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दल की सदस्यता ग्रहण की।

error: Content is protected !!